मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रांत सचिवालय प्रमुख सुशील ने कहा कि वीर जवान के कारण ही हम सभी सुरक्षित हैं। प्रदेश सह मंत्री राहुल मिश्रा ने कहा कि हमारे असली हीरो देश के जवान ही हैं। महानगर मंत्री शिवांशु सिंह ने कहा कि पुलवामा के वीर शहीद केवल नाम नहीं, वे भारत की वह अमर गाथा हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका बलिदान हमारी सांसों में बसे कर्तव्य, साहस और मातृभूमि के प्रति प्रेम का जीवंत प्रतीक है। उनकी वीरता को नमन, उनके त्याग को प्रणाम। कार्यक्रम में रितेश सिंह, अनिकेश सिंह, संजना वत्स रोहन कन्हाई झा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.