अररिया, जुलाई 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। नगर इकाई ने रविवार को शिक्षक सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सदस्यता अभियान का उद्घाटन परिषद के प्रदेशअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फारबिसगंज के आयाम संयोजक सह छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज चौधरी, जिला संयोजक शिवम साह, प्रदेश कार्यकारी सदस्य प्रिन्स कश्यप, शैलेश राय ने फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार मल्लिक को सदस्य बनाकर किया। उसके बाद महिला कॉलेज फारबिसगंज के प्राचार्य को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओ ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है, जो संगठन के माध्यम से शिक्षकों को भी जोड़ा जाता है। शिक्षक कार्यकर्ता अभिभावक के रूप में परिषद कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करता है। जिससे परिषद कार्यकर्ता अनुशासन में रहता है। वही नगर सदस्यता प्रमुख आयुष भगत, सह प्रमु...