पाकुड़, सितम्बर 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने रविवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 118 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम नगर मंत्री रोहित यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। जिसमें नगर मंत्री रोहित यादव एवं सह नगर मंत्री परेश घोष ने भाग लिया। दोनों ने भगत सिंह के बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सरोज पांडे ने भगत सिंह की जीवनी पर विस्तृत वक्तव्य रखा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मात्र 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.