भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू के परीक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्र मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने सोमवार को प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन लोगों ने जमकर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वे लोग प्रशासनिक भवन स्थित परीक्षा विभाग पहुंचे, जहां कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. संजय कुमार झा, कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे परीक्षा विभाग के सेक्शन सी की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अभाविप के विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। यह देख अधिकारी परीक्षा विभाग से निकल गए। इसके बाद अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव कार्यालय में कुलसचिव का घेराव किय। उन लोगों ने कुलसचिव के समक्ष कई मांगें रखी। साथ ही आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन लोगों ने हाल ही में गठित विभिन्न कमेटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.