गिरडीह, नवम्बर 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप गिरिडीह नगर इकाई ने रविवार को महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जेसी बोस चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस दौरान झंडा मैदान के समीप स्थित विज्ञान भवन में जाकर भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। मौके पर अभाविप के नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि जगदीश चंद्र बोस एक महान वैज्ञानिक थे। जिन्होंने रेडियो और माइक्रोवेव ऑप्टिक्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने पौधों की जैविकी पर भी महत्वपूर्ण शोध किया। उन्हें भारतीय विज्ञान के पिता के रूप में जाना जाता है। पूर्व कार्यकर्ता रंजीत राय ने कहा कि जगदीश चंद्र बोस की जयंती हमें उनके जीवन और कार्य से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि बोस की वै...