रांची, मई 25 -- खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रविवार को उलिहातू स्थित बिरसा ओडा़ में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनजाति प्रमुख प्रमोद रावत ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। जिन्होंने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान का बिगुल फूंका। उनके संघर्ष ने न केवल आदिवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बल्कि पूरे देश को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रमोद रावत ने आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया और युवाओं से बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभाविप के प्रांत संग...