गिरडीह, फरवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप गिरिडीह कॉलेज इकाई ने आठ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन बुधवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार को सौंपा। अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह ने बताया कि छात्रों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपकर उसके सामाधान की मांग की गई है। बताया गया कि यूजी और पीजी में जिन -जिन विषयों में शिक्षक की कमी है उन विषयों में शिक्षक की कमी को पूरा करने, राजनीति विज्ञान और हिंदी विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई इसी सत्र से शुरु करने, छात्र हित को देखते हुए छात्र संघ का चुनाव जल्द करवाने, जितने भी शौचालय हैं उन सभी को सुचारू रूप से चालू करने, कॉलेज में गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने, सभी शिक्षक-शिक्षिका और कर्मचारी समय पर आए और क्लास कराएं, कॉलेज कैंपस में फैली गंदगी को जल्द साफ करने और बाहरी तत्वो...