रांची, दिसम्बर 23 -- रांची। झारखंड के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 26वां अधिवेशन 26, 27 व 28 दिसंबर को गढ़वा में होगा। इसके लिए रामचंद्र चंद्रवंशी विवि के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी स्वागत समिति अध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व कार्यकर्ता विनय चौबे मंत्री और जिला सह संघचालक धनंजय सिंह अधिवेशन संयोजक होंगे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा कि गढ़वा की धरती आगामी दिनों में एक ऐतिहासिक अध्याय लिखने जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...