समस्तीपुर, मार्च 23 -- समस्तीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य का एक दिवसीय समस्तीपुर प्रवास के दौरान विभाग एवं नगर की बैठक आयोजित हुई। इसमें समस्तीपुर विभाग की विभाग बैठक स्थानीय विभाग कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें अप्रैल महीने में उत्तर बिहार का प्रांत कार्यकारिणी सह समीक्षा योजना बैठक समस्तीपुर में आयोजित करने, आयाम कार्य गतिविधि, प्लस टू हाई स्कूल इकाई गठन सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने पूर्व के कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आवश्यक पहलुओं पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के रुचि के अनुसार विद्यार्थी परिषद् में अनेक आयाम कार्य गतिविधि है छात्रों को उनके रुचि वाले आयाम से जोड़ते हुए उन्हें देश और समाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.