गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- हथुआ,एक संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रांत अध्यक्ष के पद पर प्रो.(डॉ.) विवेकानंद तिवारी प्रथम बार निर्वाचित हुए हैं। उत्तर बिहार के प्रांत अध्यक्ष तथा प्रांत मंत्री के निर्वाचन प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी डॉ.पूनम सिंह ने निर्वाचन परिणामों को घोषित करते हुए बताया है कि दोनों पदाधिकारी,गोपालगंज में 3 से 5 जनवरी तक आयोजित होने जा रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के 67वें प्रांतीय अधिवेशन में अपना कार्यभार संभालेंगे। डॉ. विवेकानंद तिवारी परिषद से 2011 में जुड़े हैं। पूर्व में वे काशी महानगर के महानगर उपाध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद बिहार में गोपालगंज जिला प्रमुख,विभाग प्रमुख,विश्वविद्यालय प्रमुख और संयुक्त बिहार के प्रांत उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन किया है। अभी वर्तमान में वे उत्तर...