गिरडीह, दिसम्बर 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप झारखंड का 26 वां प्रदेश अधिवेशन गढ़वा में ‌संपन्न हुआ। अधिवेशन का अंतिम दिन सोमवार को कई नई घोषणाएं हुई। ये घोषणाएं गिरिडीह जिला के लिए गौरव का क्षण रहा। गिरिडीह जिला से मंटू मुर्मू को अभाविप झारखंड प्रदेश का सह मंत्री बनाया गया है। मंटू मुर्मू मूलतः गांडेय प्रखंड अंतर्गत ग्राम जोधपुर के रहनेवाले हैं। मंटू भारत सरकार द्वारा आयोजित यंग लीडर्स डायलॉग 2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे युवा सदन 4 में भी गिरिडीह जिला का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मुर्मू का परिषद से संपर्क 2016 से है। पूर्व में नगर सह मंत्री, प्रदेश जनजाति सह कार्य प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का भी निर्वहन मंटू कर चुके हैं। वर्तमान में गिरिडीह जिला संयोजक भी है। गिरिडीह जिला से और भी प्रमुख घोषणाएं हुई। प्रदेश शोध...