गढ़वा, दिसम्बर 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 26वें प्रदेश अधिवेशन के सफल आयोजन की निमित्त बुधवार को रामलला मंदिर परिसर, अधिवेशन स्थल पर स्वागत समिति की बैठक आयोजित की गई। मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि यह अधिवेशन राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। अधिवेशन में शैक्षणिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर गंभीर मंथन किया जाएगा। समिति द्वारा आवास, भोजन, पंजीकरण, यातायात एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का उत्साह इस अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह अधिवेशन छात्र शक्ति को राष्ट्रहित में संगठित करने का ...