शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाहजहांपुर ब्रज प्रांत द्वारा नगर खेल कुम्भ का भव्य शुभारंभ जॉन नैव सीनियर सेकंडरी कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश मैसी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा शुरू की गई खेलो भारत गतिविधि का उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारना है। यह पहल बुनियादी ढांचे के विकास, खेल शिक्षा और युवा प्रतिभाओं की खोज को बढ़ावा देती है। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने बताया कि जिले की सभी नगर इकाइयों में अलग-अलग खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यालयों के विद्यार्थी अधिक संख्या में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 3 फरवरी से 15 फरवरी तक...