पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा शुक्रवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय में सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। इस मौके पर ईश्वर से विश्वविद्यालय प्रशासन को सद्बुद्धि देने की मांग की गई। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से नीतिगत फैसलों में अपना बुद्धि विवेक का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया परिसर इकाई द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि वर्तमान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई भी निर्णय छात्र-छात्राओं के हित में नहीं लिया गया है जब भी वह कोई निर्णय लेते हैं छात्र-छात्राओं के हित में न होकर विवादित हो जाता है। ऐसे में प्रतीत होता है कि वे कुछ और ही करना चाहते और कुछ और ही हो जाता ह...