लखनऊ, मई 23 -- द्वितीय एमएल मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच अभय राज सिंह की सटीक गेंदबाजी की बदौलत कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने द्वितीय एमएल मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में फारेंसिस क्रिकेट क्लब को चार रन से कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्पना फाउंडेशन ने 34.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 191 रन बनाये। सलामी बल्लेबाजी हर्षित तिवारी ने आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंदों में दस चौके और दो छक्के की बदौलत 76 रनबनाये। फारेंसिस की ओर से राहुल यादव ने तीन विकेट लिये। जवाब में फरेंसिस की टीम 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी। हिमांशु पाण्डेय ने सबसे अधिक 67 रन बनाये। कल्पना फाउंडेशन की ओर से अभय राज सिंह ने चार विकेट चटकाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.