लखीसराय, जनवरी 21 -- कजरा,एक संवाददाता। जमालपुर-किऊल रेलखंड के अभयपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का कार्य बड़े पैमाने पर शुरू किया गया। रेलवे द्वारा पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के आधार पर इस अभियान की शुरुआत की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भारी संख्या में रेल पुलिस बल के जवान, स्थानीय प्रशासन और अंचलाधिकारी सूर्यगढ़ा स्वतंत्र कुमार की उपस्थिति रही। अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार ने मौके पर उपस्थित दुकानदारों को समझाया कि वे स्वयं अपनी दुकानों को रेलवे की भूमि से हटा लें, ताकि सड़क पर अतिक्रमण ना हो। समझाने के बाद अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें हटा लीं, जबकि कुछ दुकानदार पहले से ही अपनी दुकानों को हटा चुके थे। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क के किनारे की जगह पूरी तरह से खाली हो गई, जिससे पीरीबाजार की ओर जाने वाली सड़क चौड़ी औ...