बागपत, जनवरी 29 -- खेकड़ा। कस्बे में एक शराबी युवक ने अभद्रता करने से रोकने पर साथियों के साथ मिल एक युवक, उसकी पत्नी और पिता को हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला चक्रसेनपुर में अरुण कुमार परिवार के साथ रहता है। उसका पड़ोसी नशेड़ी प्रवृत्ति का है। अरुण कुमार का आरोप है कि वह रोजाना शराब के नशे में उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करता है। बुधवार को भी उसने नशे में गाली गलौज की। उसने विरोध किया, तो उसने परिजनों और साथियों को बुलाकर उस पर डंडों से हमला बोल दिया। पत्नी और पिता उसे बचाने आए, तो उन पर भी डंडे बरसा दिए। जिसमें वे भी घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाने के साथ आर...