पीलीभीत, सितम्बर 9 -- पीलीभीत। थानाध्यक्ष गजरौला पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। थाने के बाहर सांकेतिक रूप से धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसएसआई से वार्ता के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारी वापस चले गए। किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने संगठन के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों से फोन पर अभद्रता की। पदाधिकारियों का कहना था कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू नेताओं ने थाना प्रभारी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ता थाने शिकायत लेकर पहुंचे थे। वार्ता के बाद उनको समझा दिया गया था।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.