नई दिल्ली, मई 26 -- महाराष्ट्र सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी लागू कर दी है, जो 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी। इस पॉलिसी का लक्ष्य 2030 तक राज्यों की 30% गाड़ियों को इलेक्ट्रिक करना है। यानी अब सड़कों पर पेट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भरमार होगी। सरकार ने इस नीति में कई जबरदस्त सुविधाएं और छूट दी हैं, ताकि लोग जल्दी से जल्दी EV को अपनाएं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति बलेनो की 'सेल बिगाड़' ना दे नई अल्ट्रोज, कंपनी ने दिए 16 गेम चेंजर फीचर्सEV खरीदने पर बंपर इंसेंटिव इलेक्ट्रिक कार (चार-व्हीलर) खरीदने पर 2 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों के लिए 20 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी। वहीं, 1 लाख टू-व्हीलर, 25,000 चार-व्हीलर (ट्रांसपोर्ट) और 1,500 इलेक्ट्रिक...