महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग ने दावे व आपत्तियों को दाखिल करने का समय बढ़ा दिया है। अब नाम, सरनेम व नो मैपिंग के आधार पर चिह्नित 4 लाख 37 680 मतदाता छह मार्च तक आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे। सुनवाई के बाद निर्वाचन आयोग के मापदंड पर खरा उतरने के बाद मतदाताओं का नाम अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा। दस अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार चिह्नित 4 लाख 37 हजार 680 मतदाताओं में से 3 लाख 72 हजार 506 मतदाताओं का नोटिस जनरेट किया गया है। छह फरवरी तक दावे व आपत्तियों को दाखिल करने का समय निर्धारित था, लेकिन अभी भी बड़ी तादात में मतदाताओं तक नोटिस ही नहीं पहुंच पाया है। इस वजह से आयोग ने समय सीमा बढ़ा दिया है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार छह मार्च तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.