बागेश्वर, मार्च 11 -- बागेश्वर को मंगलवार को हेली सेवा की सौगात मिल गई। यह सेवा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूकाडा) के तत्वावधान में उड़ान योजना के तहत शुरू की गई है। जहां पहले बागेश्वर से हल्द्वानी पहुंचने के लिए 7 से आठ घंटे का समय लग जाता था, अब 30 मिनट में पहुंच जाएंगे। वहीं देहरादून से बागेश्वर बस से से 8 से 10 घंटे में पहुंच पाते थे, अब यह सफर 50 मिनट में पूरा हो जाएगा। यह हेली सेवा नागरिकों और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक होगी। मेला डूंगरी गरुड़ स्थित हेलीपैड पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने देहरादून से आए पहले यात्री बनकर आए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया। मेलाडुंगरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जा मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.