बरेली, फरवरी 20 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर-2026 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि 25 फरवरी तक बढ़ाई है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एनईपी के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी, गृहविज्ञान व बीबीए रिटेल, हेल्थ केयर के प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की बाह्य प्रयोगात्मक व आंतरिक परीक्षाएं 25 फरवरी तक कराने के लिए विस्तारित की गई है। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबद्ध महाविद्यालय निर्धारित अवधि में परीक्षाएं पूर्ण कर अंक समर्थ पोर्टल पर अपलोड करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...