नई दिल्ली, अगस्त 14 -- सरकार देश में पेट्रोल पर डिपेंडेंसी को कम करने और ऑप्शनल फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। E20 इसका एक बड़ा उदाहरण भी है। सरकार ने E20 पेट्रोल में सफलता हाासिल कर ली है। अब लगभग सभी नए व्हीकल में E20 सपोर्ट करता है। अब सरकार का अलगा लक्ष्य इसे बढ़ाकर E50 करना है। दरअसल, E20 का मतलब पेट्रोल के अंदर 20% इथेनॉल को मिलाना है। इससे फ्यूल सस्ता होता है। साथ ही, ये पर्यावरण को भी सेफ रखता है। अब देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया अपनी पुरानी कारों के लिए भी E20 फ्यूल सपोर्ट करने वाली किट लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी अपनी पुरानी कारों के लिए E20 अपग्रेड किट पेश करेगी। ये किट 10 साल या 15 साल पुरानी कारों के लिए भी उपलब्ध हो सकती हैं। इन E20 अ...