मऊ, मई 7 -- मऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए सर्वे की तिथि सरकार ने बढ़ा दी है। 30 अप्रैल तक सर्वे की अंतिम तिथि थी। इस दौरान मऊ में 57049 परिवारों का सर्वे हो चुका था, लेकिन देश भर में सर्वे की संख्या कम होने और छूटे हुए लोगों को इसमें शामिल करने के लिए सर्वे की तिथि बढ़ाकर अब 15 मई कर दिया गया है। तिथि बढ़ने से छूटे हुए परिवारों को आवास पाने का मौका मिलने से खुशी का माहौल है। ऐसे में जो लोग भी सेल्फ सर्वे नहीं कर पाए हैं या उनका सरकारी सर्वेयरों ने सर्वे नहीं किया है उनको 15 मई तक सर्वे करने का अंतिम मौका दिया गया है। सर्वे के बाद पात्रों की अंतिम सूची बनेगी। उसी सूची से पात्रों को आवास के लिए धनराशि भेजा जाएगा। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत बेघर और कच्चा घर वाले परिवारों को पक्का मकान बनवाने के लिए सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.