हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 11 -- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने गोरखपुर-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस के परिचालन को नियमित करने का निर्णय लिया है। पहले यह ट्रेन सप्ताह में केवल तीन दिन चलती थी, लेकिन अब यह प्रतिदिन चलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन गोरखपुर से चलकर थावे, सीवान होते हुए पाटलीपुत्रा जंक्शन तक जाएगी और वापसी में भी यही रूट अपनाएगी। प्रतिदिन संचालन शुरू होने से न केवल गोपालगंज, बल्कि सीवान और आस-पास के जिलों के यात्रियों को भी फायदा होगा। अब तक सीमित परिचालन के कारण यात्रियों को पटना जाने के लिए या तो बसों का सहारा लेना पड़ता था या फिर लंबा चक्कर लगाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। नई व्यवस्था से लगभग 25 लाख की आबादी को प्रतिदिन सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के सिलसिले में आने-जाने वाले ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.