गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम की इंजीनियरिंग विंग में अब सात डिवीजन की बजाय आठ डिवीजन होंगी। निगमायुक्त ने एक डिवीजन को बढ़ा दिया है। निगम क्षेत्र में नए गांव शामिल होने और नई वार्डबंदी के अनुसार एक वार्ड बढ़ने से निगम ने नए सिरे से डिवीजन का क्षेत्र आवंटित किया है। 12 मार्च को निगम चुनाव के परिणाम आने के बाद निगम के इंजीनियरों को नए डिवीजन के अनुसार क्षेत्र का चार्ज दिया जाएगा। अभी तक अधिकारी पुराने वार्ड के अनुसार ही शहर में विकास कार्य करवा रहे थे, लेकिन नए डिवीजन और नई सदन के बाद निगम में नए वार्डों के हिसाब से विकास कार्य करवाए जाएंगे। बता दें कि नगर निगम में 2017 से पहले ही सात डिवीजन में इंजीनियरिंग विंग को आवंटित किया हुआ है। एक डिवीजन में सेक्टर और कॉलोनियों के साथ वार्ड शामिल किया जाते है...