जमशेदपुर, जून 6 -- साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद को लेकर कई दिनों से चल रहे विवाद का गुरुवार को अंत हो गया है। धालभूम अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ) शताब्दी मजूमदार ने सरदार जोगिंदर सिंह जोगी की शिकायत पर सुनवाई के बाद मामले को बंद कर दिया है। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि अब चुनाव समिति के अपने संविधान के प्रावधानों के तहत ही होगा। निशान सिंह ने जताई संतुष्टि, बताया सत्य की जीत गुरुवार को आदेश की प्रति मिलने के बाद कार्यकारी प्रधान सरदार निशान सिंह ने इसे संवैधानिक सत्य की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया, जिसे बलपूर्वक रोका गया था, अब पुनः वहीं से आगे बढ़ेगी। उन्होंने इसे साकची संगत के धैर्य और अरदास का परिणाम बताया। सीजीपीसी पर निशाना, हाईकोर्ट में रिट दायर निशान सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.