कटिहार, जून 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बदलते डिजिटल युग में बच्चों के बीच बढ़ते साइबर अपराध और नशे की लत को देखते हुए अब स्कूल की छात्राएं इस लड़ाई की अग्रदूत बनेंगी। जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों से 9वीं से 12वीं तक की दो-दो छात्राओं का चयन कर उन्हें साइबर हाइजीन और डिजिटल साक्षरता के लिए ब्रांड एंबेसेडर बनाया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इन बेटियों को एससीईआरटी, यूनिसेफ और बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा तैयार कोर्स मॉड्यूल के आधार पर साइबर क्राइम, ऑनलाइन सुरक्षा, नशामुक्ति और डिजिटल नागरिकता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलाई से यह प्रशिक्षण जिले में शुरू होगा। प्रखंड स्तर पर नेतृत्व करेंगी बेटियां चयनित छात्राएं न केवल अपने-अपने स्कूलों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.