देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर। जिले में अपराध अनुसंधान की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक अहम पहल की है। अब जिले के सभी थानों में दर्ज मामलों की जांच साइंस एंड टेक्नोलॉजी के माध्यम से की जाएगी। इस नई व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से देवघर के एसपी सौरभ के निर्देश पर जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अनुसंधानकर्ता (एसआई) को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जसीडीह थाना के डाबर ग्राम स्थित पुलिस केंद्र में की गई थी, लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण प्रशिक्षण स्थल को बदलकर नगर थाना के पीछे स्थित स्मार्ट बाजार के सेकंड फ्लोर में बने सभा कक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन रांची से आई विशेषज्ञ प्रशिक्षक टीम ने ...