मऊ, मई 20 -- सचिन मिश्रा, मऊ। जनपद के चारों तहसीलों में एक-एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खोला जाएगा। पांच से 10 एकड़ जमीन पर बनने वाले विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। इसमें डेढ़ हजार विद्यार्थियों को पढ़ाई की सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय खोलने के बारे में महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र मिलने के बाद बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने नि:शुल्क जमीन के लिए मधुबन को छोड़कर सभी उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। मधुबन तहसील के कमलसागर में भूमि चिह्नित होने के बाद निर्माण के लिए बजट का आवंटन भी हो गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। शेष सदर, मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी तहसीलों में भूमि मिलते ही बजट और भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। जिला समन्वयक निर्माण अजित कुमार तिवारी ने बताया मुख्यमंत्री की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.