नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- आम आदमी पार्टी सरकार ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार शिक्षकों से कुत्तों की गिनती करा रही है। आप नेता का दावा है कि दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती में लगाया जाएगा। आप नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, इस खबर के सामने आने के बाद आशीष सूद की वीडियो आई और उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। यह बताता है कि उन्हें कुछ मालूम नहीं है या उनका विभाग कोई और चला रहा है। अरविंद केजरीवाल जी की सरकार के समय स्कूल के अध्यापकों से पढ़ाई के अलावा कोई और काम नहीं कराया जाता था और अब शिक्षकों से कुत्तों की गिनती कराई जा रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने कहा, दिल्ली सरकार के DOE ने 20 नवंबर को शिक्षकों से कुत्तों की गिनती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.