मुंगेर, अप्रैल 5 -- मनोज कुमार मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में 20 हजार से अधिक विद्युत पोल व 02 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया है। परंतु नगर निगम की जमीन पर लगे विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर के टैक्स से नगर निगम वंचित है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर नगर निगम क्षेत्र में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल के विवरण की मांग की गई है। इसके साथ ही सभी 45 वार्ड के वार्ड जमादार को अपने अपने वार्ड में ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल का सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। विभाग द्वारा कराए गए सर्वे और विद्युत विभाग द्वारा दिए गए विवरणी के पश्चात सरकारी दर से प्रति ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल से प्रति वर्ग फीट जमीन का टैक्स वसूल किया जाएगा। नगर निगम के टैक्स दारोगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.