मेरठ, मई 21 -- शहर में पानी और सीवर की बड़ी समस्याओं का अब संभवत: जल्द निस्तारण हो सकेगा। जल निगम के निर्माण खंड कार्यालय को सहारनपुर से मेरठ शिफ्ट करने का आदेश हो गया है। अब जल्द ही जल निगम के निर्माण खंड कार्यालय मेरठ से संचालित होगा। मेरठ शहर में पानी और सीवर के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का रखरखाव जल निगम के निर्माण खंड(विद्युत/यांत्रिक) सहारनपुर के पास है। इस कारण आवश्यक होने पर नगर निगम के अधिकारी उनसे संपर्क नहीं कर पाते थे। नगर निगम को पानी और सीवर को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब जल निगम के एमडी रमाकांत पांडेय ने आम लोगों और नगर निगम की सुविधा को ध्यान में रखकर जल निगम के निर्माण खंड(विद्युत/यांत्रिक) सहारनपुर कार्यालय को मेरठ स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है। अब इस कार्यालय का नाम होगा जल निगम(नगरीय)। यह खंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.