काशीपुर, सितम्बर 21 -- जसपुर। व्यापार कर अधिकारी अब लकड़ी मंडी के अंदर से कोई वाहन नहीं पकड़ेंगे। इसको लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं लकड़ी व्यापार मंडल ने अफसरों से वार्ता की। रविवार को लकड़ी मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहनवाज आलम, विक्की, शाहरुख ने व्यापार मंडल को बताया कि व्यापार कर अधिकारी नगर क्षेत्र के अंदर से लकड़ी से भरे वाहन को पकड़कर ले जाते हैं। शनिवार को भी एक वाहन को अफसर पकड़ कर ले गए। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि लकड़ी मंडी व्यापार मंडल संग अफसरों से वार्ता की गई। साथ ही नगर के अंदर से वाहन पकड़ने का विरोध जताते हुए अफसरों से नाराजगी जताई। अफसरों ने व्यापार मंडल को नगर के बाहर से वाहन पकड़ने का भरोसा दिलाया। और न्यूनतम जुर्माना राशि डालने के बाद पकड़े गए वाहन छोड़ दिए।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.