गोपालगंज, फरवरी 20 -- भोरे। अब रेफरल अस्पताल भोरे में भी सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगेगा।अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिशु कुमार ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और मरीजों की शिकायतों को सुनने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान मरीज और उनके परिजन अस्पताल से जुड़ी अपनी समस्याओं, दवाओं की उपलब्धता या अन्य असुविधाओं के बारे में शिकायत कर सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अस्पताल में आने वाले लोगों की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान करना है। ताकि किसी को भी इलाज के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...