गुड़गांव, जनवरी 20 -- - तीन स्तरों पर होगी जांच, तभी मिलेगी स्कॉलरशिप, ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, ओटीपी से होगा सत्यापन गुरुग्राम, संवाददाता। छात्रवृत्ति के नाम पर होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) को अनिवार्य कर दिया है। अब छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि केवल इसी पोर्टल के माध्यम से मिलेगी। गुरुग्राम जिले में इस व्यवस्था को सख्ती से लागू कर दिया गया है और अब तक करीब हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। छात्रवृत्ति देने से पहले तीन चरणों में जांच की जाएगी। सबसे पहले संबंधित स्कूल या कॉलेज स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसके बाद जिला स्तर पर नोडल अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी और अंतिम सत्यापन राज्य स्तर पर किया जाएगा। तीनों स्तरों से जांच पूरी होने के बाद ही छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि जारी की ज...