समस्तीपुर, जनवरी 14 -- हसनपुर। हसनपुर चीनी मिल परिक्षेत्र में अब गन्ना कटाई भी यांत्रिकीकरण विधि से होगी। जिससे मजदूरों के अभाव, खर्च की अधिकता को गन्ना कटाई मशीन कम करेगी। हसनपुर चीनी मिल की पहल पर किसानों के बीच गन्ना कटाई का डेमो किया जा रहा है। इस मशीन से गन्ना कटाई, छिलाई,बधाई एक साथ होती है। 80 किवंटल गन्ने की कटाई, छिलाई एवं बधाई तीन घंटों में होती है। जिसे तीन मजदूरों के द्वारा टेलर पर लोड कर दिया जाता है। प्रेगमेटिक्स संस्था के पदाधिकारी शम्भू प्रसाद राय ने बताया कि पटसा के किसान गणपति झा, शासन के विरेन्द्र राय, देवधा के नीरज कुमार सहित एक दर्जन किसानों के खेत में गन्ना हार्वेस्टर मशीन से गन्ने की कटाई की गई। 15 टेलर गन्ने की कटाई इस मशीन से की गई। तीन घंटों में गन्ना कटाई, छिलाई, बधाई होती है। तीन मजदूर गन्ना को टेलर पर लोड कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.