साहिबगंज, जून 4 -- साहिबगंज। कायाकल्प अवार्ड लेने वाला सदर अस्पताल में एक विवाद खत्म नहीं होता है कि दूसरा शुरू हो जाता है। ऐसा ही मामला सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में देखने को मिला है। अब यहां कर्मी मौखिक आदेश पर भी ड्यूटी करने लगे हैं। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक लैब टेक्नीशियन ने मौखिक आदेश पर दो नाइट ड्यूटी की है। अब ये मौखिक आदेश किसने दिया इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन उनके दो दिनों तक नाइट ड्यूटी चर्चा में है। फिलहाल उक्त एलटी बोरियो के बांझी में पदस्थापित हैं। वहीं ब्लड बैंक में दो नाइट ड्यूटी करने से अन्य लैब टेक्नीशियन में नाराजगी है। उनलोगों का सवाल है कि जब उनका बांझी में पदस्थापन है तो फिर यहां किसके आदेश पर दो नाइट ड्यूटी की है। इधर, डीएस डॉ. सलखुचंद्र हांसदा ने बताया कि उन्हें जानकारी है कि उक्त एलटी...