बरेली, फरवरी 22 -- शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। अब शहर के सभी मैरिज होम में जीरो वेस्ट थीम पर ही शादी समारोह आयोजित किए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर संचालकों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम ने सभी मैरिज होम संचालकों की बैठक कर उनसे सहयोग मांगा है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान कचरा प्रबंधन के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। एसबीएम बरेली प्रभारी राजीव कुमार राठी ने बताया कि एक शादी समारोह में औसतन करीब 2000 किलो तक निकलता है, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। नई व्यवस्था के तहत विवाह समारोह की सजावट और खानपान में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि समारोह से निकले कचरे के वैज्ञानिक निस्त...