एटा, अक्टूबर 28 -- जबरन शादी कराने का विवाद मंगलवार को समाप्त हो गया। थाना में लड़का, लड़की पक्ष के लोगों को बुलाया गया और काफी देर तक आपस में चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष मान गए। पुलिस की मानें तो दोनों की शादी धूमधाम से मार्च में होगी। दोनों पक्षों ने आपस में बात की गई। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। शादी होने तक लड़का-लड़की अपने-अपने घर पर ही रहेंगे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया था। लड़का, लड़की पक्ष के मां-बाप, उनके घरवाले थाने पहुंचे और दोनों पक्ष में आपस में बातचीत हुई। बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए मान गए। शादी धूमधाम से रिश्तेदारों के सामने करने की बात रखी गई। लड़की पक्ष भी इसे लेकर राजी हो गया। मार्च माह में दोनों की शादी होगी। इसमें रिश्तेदार भी शामिल होंगे। पुलिस भी जाएगी। समझौता होने के बाद दोनो...