कोडरमा, मार्च 8 -- कोडरमा। महिला दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष और उपलब्धियों की पहचान है। उक्त बातें शुक्रवार को विश्व महिला दिवस पर ग्रिजली विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना कुमारी ने कही है। उन्होंने कहा है कि भारत में जहां नारी को देवी माना जाता है, वहीं वह असमानता और हिंसा का शिकार भी होती है। लेकिन अब महिलाएं शिक्षा, खेल, विज्ञान, राजनीति और रक्षा जैसे हर क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं। प्रधानाचार्या होने के नाते, मैं देखती हूं कि आज की बच्चियां आत्मनिर्भर और महत्वाकांक्षी हैं। शिक्षा ही उन्हें सशक्त बनाती है। इस महिला दिवस पर, हम संकल्प लें कि हर लड़की को अवसर देंगे, ताकि वह अपने सपने साकार कर सके और समाज को आगे बढ़ा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.