दरभंगा, मार्च 4 -- दरभंगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने बजट में कई प्रावधानों की घोषणा की है। बजट में कहा गया है कि शहरों में पिंक टॉयलेट बनाये जाने के अलावा पिंक बसें चलाई जाएंगी। पिंक बसें सिर्फ महिलाओं के लिए चलाई जाएंगी और इसमें कंडक्टर व चालक भी महिलाएं ही होंगी। बजट पर चर्चा के दौरान महिलाओं का कहना था कि पिंक बस सेवा, पिंक टॉयलेट और ई रिक्शा की खरीद पर सरकार ने सहायता देने की घोषणा कर महिला उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा दिया है। दोनार की किरण कुमारी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि राज्य के प्रमुख शहरों में रहने से यहां भी पिंक बस की शुरुआत होगी। इससे केवल महिलाएं सुरक्षित ही नहीं रहेंगी, बल्कि पिंक बस में ड्राइवर और कंडक्टर की नौकरी मिलने से सैकड़ों महिलाएं स्वावलंबी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.