नई दिल्ली, मार्च 8 -- India US Relations: टैरिफ को लेकर अमेरिका का कई देशों से विवाद चल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने पर अड़े हुए हैं। इसके चलते कई देशों से संबंधों में खटास आई है। उन्होंने भारत के साथ भी खुलकर टैरिफ को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। अब ट्रंप सरकार के एक मंत्री ने भारत द्वारा रूस से हथियार खरीदने पर भी आपत्ति जता दी है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भारत से रूसी सैन्य हथियारों पर अपनी निर्भरता समाप्त करने को कहा है और तर्क दिया है कि ऐसा कदम भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए जरूरी है। 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में में बातचीत में लुटनिक ने कहा, "भारत ने ऐतिहासिक रूप से रूस से अपने सैन्य उपकरणों की काफी अधिक मात्रा खरीदी है और हमें लगता है कि यह ऐसी चीज है जिसे खत्म करने की जरूरत है।" उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.