प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। शहरवासी और पर्यटक माघ मेले में बोट क्लब के पास कालीघाट पर आधुनिक नावों पर सैर कर सकेंगे। इसी घाट पर तैरते रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ शाम को यमुना की लहरों पर लेजर शो का आनंद ले सकेंगे। वीरान रहने वाला यमुना के कालीघाट को नया जलक्रीड़ा केंद्र बनाया जा रहा है। जनवरी के मध्य तक घाट से आधुनिक नावों का संचालन और लेजर शो शुरू करने की तैयारी है। होटल त्रिवेणी दर्शन के सामने यमुना में संचालित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी कालीघाट पर लाया जा चुका है। मंडलायुक्त सौम्य अग्रवाल ने मंगलवार को घाट पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और वाटर स्पोर्ट्स का उद्घाटन किया। इस अवसर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव व प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी मौजूद रहे।

हिं...