मुरादाबाद, जनवरी 13 -- कई गांवों में बाढ़ की वजह से बन रही पुलिया का निर्माण आखिरकार शुरू कर दिया गया। इस पुलिया का निर्माण हो जाने से छह गांवों के बाशिंदे बाढ़ के पानी में घिरने से बच जाएंगे। तहसील क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर में नहर की पुलिया ना होने की वजह से नहर में जल स्तर बढ़ने पर बाढ़ का पानी बुढ़नपुर गांव में घुस आता था और भूड़ ,सहसपुरी, इग्राह समेत करीब छह से अधिक गांवों को जाने वाले लोगों को बाढ़ के पानी से होकर निकालना पड़ता था, जिससे बहुत परेशानी होती थी। प्रधान प्रतिनिधि चौधरी अयूब अली ने लगातार पुलिया के निर्माण के लिए प्रयास किए। नहर विभाग के अवर अभियंता मोहम्मद अहमद और रंजन भारद्वाज ने ठेकेदार मोहम्मद यूसुफ ,सचिन चौधरी और प्रधान प्रतिनिधि चौधरी अयूब अली के साथ मौके पर पहुंच कर पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...