पटना, मार्च 1 -- अब देश भर में 31 मार्च तक पशुगणना होगी। केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों से हर हाल में एक माह के अंदर पशुगणना कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। 21वीं पशुगणना का कार्य 28 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। नवंबर में पशुगणना शुरू हुई थी। बिहार में 51 हजार 93 गांव और शहरी वार्डों में पशुगणना होनी है। बिहार में अब तक लगभग 68 प्रतिशत पशुगणना पूरी हुई है। यानी अब 30 दिनों में लगभग 32 फीसदी शेष पशुगणना कार्य पूरा करने की चुनौती है। पशुगणना की धीमी शुरुआत हुई थी। 10 फरवरी के बाद पशुगणना की गति में तेजी आयी। बिहार की तुलना में अन्य राज्यों में पशुगणना की स्थिति और खराब है। माना जा रहा है कि मार्च अंत तक पशुगणना कार्य पूरा होने के बाद फाइनल रिपोर्ट जारी होने में लगभग दो माह का समय लग जाएगा। राज्य में गाय की संख्या में 15 से 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.