नई दिल्ली, जनवरी 20 -- हम बचपन से सुनते आए हैं कि घरों में बिजली पहुंचाने के लिए तार यानी केबल जरूरी होते हैं। बिना तारों के बिजली नहीं आ सकती। यानी तारों के जरिए ही बिजली एक जगह से दूसरी जगह पहुंचती है और हमारे घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान चलते हैं। लेकिन अब ये पुरानी बात हो सकती है। अब बिजली हमारे घरों में वायरलेस तरीके से आएगी, जैसे आजकल फोन पर कॉल आते हैं, इंटरनेट चलते हैं या मोबाइल वायरलेस चार्ज होते हैं। ठीक उसी तरह बिजली भी पूरी तरह बिना तारों के हो जाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ये सच में संभव है? इसका जवाब है हां, और फिनलैंड ने इसे करके दिखाया है। दरअसल, फिनलैंड वायरलेस पावर ट्रांसफर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां के वैज्ञानिकों का लक्ष्य है कि बिना केबल, प्लग या सॉकेट के हवा के जरिए बिजली भेजना। ये बात पहले अजीब लगत...