नई दिल्ली, मई 13 -- मेरठ में 3 मार्च की रात को पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के सिर और दोनों हाथ हथेलियों से काटकर अलग कर दिए थे। अपने गुनाह को छिपाने की नाकाम कोशिश के तहत उन्होंने सौरभ के शव को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट के घोल को डालकर जमा दिया था। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब 18 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर नीले ड्रम को बरामद कर लिया। अब बलिया में मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की निर्ममता से हत्या कर दी। यही नहीं उन्होंने शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में रखा और गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। रिटायर्ड फौजी का बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.