महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब पुष्टाहार वितरण व अन्य योजनाओं के किट वितरण में गड़बड़ी नहीं हो सकेगा। इसके लिए शासन ने केंद्र पंजीकृत हर बच्चे का चेहरा प्रमाणीकरण व ईकेवाईसी कराने का निर्देश दिया है। चेहरा प्रमाणीकरण व केवाईसी के बाद ही पुष्टाहार मिल सकेगा। शासन का मानना है कि इससे केंद्र पर फर्जी नामांकन व वितरण में गड़बड़ी में कमी आएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से छह वर्ष के बच्चों का पंजीकरण होता है। इन बच्चों को निर्धारित मात्रा में पुष्टाहार दिया जाता है। लेकिन कुछ केंद्रों पर वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें रहती हैं। शासन ने बच्चों की उपस्थिति की निगरानी और पंजीकरण में पारदर्शिता का नया प्राविधान कर दिया है। इसमें अब प्रत्येक बच्चे का फेस प्रमाणीकरण किया जाएगा। पोषण ट्रैकर में फेस आर्थेटिकेशन मॉड्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.