वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट) रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को नए अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लोकार्पण हुआ। उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा की उपस्थिति में आरपीएफ की महिला कॉन्स्टेबल शमिका ने इसका शुभारम्भ किया। इसमें लगी 12 बड़ी स्क्रीनों से प्लेटफार्मों और सर्कुलेटिंग एरिया के अंतिम छोर तथा यार्ड की प्रभावी निगरानी हो पाएगी। नए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में 55 इंच की 12 बड़ी स्क्रीन लगी हैं, जबकि पूर्व में 43 इंच की 9 स्क्रीनें लगीं थीं। 186 कैमरों की लाइव फीडिंग हो सकेगी। जिनमें 41 पीटीजेड, 138 बुलेट तथा 7 डोम कैमरे शामिल हैं। पहले कुल 122 कैमरों की फीड उपलब्ध थी, जिनमें 28 पीटीजेड, 101 बुलेट एवं 7 डोम कैमरे थे। जिससे यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है...